- Hindi News
- जिले का सुमित मैसूर में राष्ट्रीय स्काई में छाया
जिले का सुमित मैसूर में राष्ट्रीय स्काई में छाया
मैसूरमें हाल ही में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्काई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गांव पिपली खेड़ा के सुमित ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। सुमित की जीत से परिजन अपने लाड़ले की उपलब्धि को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं। मंगलवार को घर पहुंचने पर सुमित का परिजनों ने स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
पदक विजेता खिलाड़ी के पिता सुरेंद्र ताऊ राजेंद्र ने कहा कि 15वीं मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा से 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 गोल्ड, 6 रजत 29 कांस्य पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि पिपली खेड़ा गांव से सुमित, राहुल निशांत ने प्रदेश का प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया था। तीनों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के स्वागत समारोह में धर्मपाल, नरेंद्र, वीरेंद्र, पूर्व सरपंच रणधीर, सरपंच देवेंद्र ने भी शिरकत की और जीत की बधाई दी।