100 मीटर की रेस में रजत अव्वल
मालवीयशिक्षा सदन में मंगलवार से वार्षिक खेल उत्सव अायोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मामचंद स्कूल के चेयरमैन सुमेरचंद सैनी ने की। 100 मीटर रेस में ग्यारहवीं कक्षा के रजत ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान दसवीं कक्षा के साहिल ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर ग्यारहवीं के अंकुर रहे। 50 मीटर रेस में लड़कियों में दसवीं की स्वीटी पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान इसी कक्षा की काजल ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर ग्यारहवीं कक्षा की वंदना रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा के सौरभ ने विजेता का खिताब हासिल किया। दूसरे स्थान पर इसी कक्षा के साहिल रहे। वहीं तीसरे स्थान पर दसवीं कक्षा के नितिन रहे। इस मौके पर बृजलाल, राजीव, आनंद जेके जैन आदि उपस्थित थे।