- Hindi News
- मॉडल टाउन को लंबे इंतजार के बाद पीएनजी की सौगात
मॉडल टाउन को लंबे इंतजार के बाद पीएनजी की सौगात
माॅडलटाउन के निवासियों को एलपीजी सिलेंडरों के संभावित हादसों और बार-बार सिलेंडर खत्म होने की टेंशन से शीघ्र ही निजात मिल सकती है। गेल कंपनी ने मॉडल टाउन इलाके में पाइप बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके माध्यम से लोगों के घरों में सीधे रसोई गैस की सप्लाई हो सकेगी।
इससे जहां संभावित हादसों पर रोक लगेगी वहीं बार-बार सिलेंडर खत्म होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। मॉडल टाउन की गलियों में ढाई हजार मीटर पाइप लाइन डालने का प्रपोजल है। इसके माध्यम से लोगों को सप्लाई की जाएगी। माॅडल टाउन में करीब 15 सौ से अधिक लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। जिन्हें कंपनी द्वारा हाल में कनेक्शन जारी करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक शहर में पीएनजी के 55 सौ उपभोक्ता हैं।
सेक्टरों में पीएनजी सप्लाई के बाद अब शहर के पॉश इलाकों में विस्तार की योजना पर काम शुरू कर दिया है। सेक्टरों में पीएनजी की सप्लाई और ग्राहकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मॉडल टाउन इलाके में पाइप डालना शुरू कर दिया गया है। इसके तहत माॅडल टाउन स्थित जलापूर्ति स्वच्छता विभाग कार्यालय के सामने से गुजर रही सड़क, जैश पार्क एरिया में खुदाई शुरू की गई है। गेल के अधिकारियों के अनुसार इस सड़क से नौ इंच की गैस पाइप लाइन जाएगी। जिससे माॅडल टाउन इलाके में सप्लाई की योजना पर काम शुरू किया गया है। जिससे लोगों को बार-बार सिलेंडर भरवाने की समस्या से निजात मिल सकेगी।
^सोनीपत में पीएनजी की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिस कारण शहर के अन्य इलाकों में भी विस्तार किया जा रहा है। माॅडल टाउन में अच्छी खासी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिन्हें कनेक्शन जारी करने के लिए पाइप डाली जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही हम उन घरों में सप्लाई शुरू कर देंगे। पीएनजी हर दृष्टि से उत्तम हैं।\\\'\\\' शिल्पीटंडन, वरिष्ठअधिकारी गेल गैस लिमिटेड, नोएडा।
शहर के सेक्टर-12, 13, 14 15 माॅडल टाउन सहित करीब 55 सौ पीएनजी उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया हैं। पीएनजी का रेट सोनीपत में 27.30 रुपए प्रति एस सीएम 30 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर 60 दिनों के प्रयोग पर होता है। जबकि 60 दिन के अंदर इससे अधिक खर्च होता है तो यह रेट 48.75 रुपए एस सीएम हो जाता है। एलपीजी का रेट करीब 30 रुपए प्रति किलोग्राम पड़ता हैं।
प्रयोग में भी सस्ती है
एलपीजीका सिलेंडर अग