पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक मिले एसपी से, शर्तों पर बनी सहमति

चालक मिले एसपी से, शर्तों पर बनी सहमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामकी समस्या के चलते डस्ट, रेत मिट्टी सप्लाई का कार्य करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली चालकों पर पुलिस द्वारा दिन के समय प्रतिबंध लगाने के मामले में परेशान चालक मंगलवार को फिर से पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

चालकों ने एसपी सतीश बालन से मुलाकात की। एसपी ने चालकों की परेशानी पर गौर कर कुछ शर्तों में नरमी बरती है। जिसके बाद हड़ताल पर गए चालक राजी हो गए। एसपी सतीश बालन ने चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। यदि कोई नियम तोड़ते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार की सुबह भ्रष्टाचार विरोध मोर्चा के अध्यक्ष विमल किशोर के नेतृत्व में पंकज त्यागी, हंसराज, अनिल सरोहा, बिजेंद्र लाकड़ा, राजेश कई चालकों ने एसपी सतीश बालन से मुलाकात की।

विमल किशोर ने एसपी से कहा कि दिन के समय डस्ट, मिट्टी रेत सप्लाई करने वाले ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाने से इन लोगों का रोजगार ठप हो गया है। ऐसे में इन लोगों को राहत दी जाए। एसपी ने मामले पर अपना सख्त रवैया रखा। उन्होंने कहा कि नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चालकों को उस समय ही ट्रैक्टर-ट्राली का परिचालन करने देगी जब शहर में ट्रैफिक कम होगा। यह समय सुबह शाम को है।

उन्होंने कहा कि ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली का चालान किया जाएगा। एसपी द्वारा सुझाए गए सुझाव पर चालक राजी हो गए। एसपी ने ट्रैक्टर-ट्राली चलाने के लिए टाइम टेबल बनाने की जिम्मेदारी डीएसपी प्रदीप को सौंपी हैं।

पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह अपना नाम फोन नंबर ट्राली के पीछे अवश्य अंकित करें। जो ऐसा नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर लापरवाह चालक पर तुरंत कार्रवाई हाे सकेगी। इसके साथ उन्होंने चालकों को कहा कि ट्राली पर रेत ओवर लोड नहीं होना चाहिए। रेत पर पानी छिड़कर ही शहर लाएं।