पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे के हत्या आरोपियों को पकड़ो साहब!

बेटे के हत्या आरोपियों को पकड़ो साहब!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवड़ूगांव में किशोर की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में मंगलवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर रोष जताया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सप्ताह भर से ज्यादा समय होने के बाद भी पुलिस के हाथ मामले में खाली हैं। ग्रामीणों ने मामले को लेकर एक शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपी। एसपी ने ग्रामीणों को जल्दी ही मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मृतक के पिता ने पुलिस से कहा साहब बेटे के हत्या आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करो , ताकि उन्हें पता चल सके बेटे की हत्या किस कारण की गई।

जानकारी के अनुसार राहुल 15 पुत्र महावीर निवासी गांव देवड़ू का रहने वाला था। मृतक के पिता महावीर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 28 नवंबर की शाम 6 बजे बेटा घर से घूमने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटा। रात भर बेटे की तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उन्होंने 29 नवंबर को मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मामले में राहुल के गुम होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 30 नवंबर रविवार की सुबह सदर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक किशोर का शव देवड़ू गांव की श्मशान भूमि में पड़ा है। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर शव की जांच की तो पता चला शव गायब राहुल का है। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परंतु घटना के नौ दिन बाद भी सदर थाना पुलिस के मामले में हाथ खाली हैं। मृतक के पिता महावीर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई ढीली होने का हत्या आरोपी लाभ उठा रहे हैं। वहीं वह यह सोचकर परेशान हैं कि पुलिस मामले का खुलासा कर भी पाएगी या नहीं।

सोनीपत. हत्यारोपियोंकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलने जाते हुए