जिले के लोगों पर भारी मुम्बई के नटवरलाल
साइबरक्राइम के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर मुम्बई के बैठे नटवरलाल सोनीपत के लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। करीब एक माह पहले नटवरलालों ने जहां एटलस के पूर्व सचिव को अपना शिकार बनाया था
वहीं अब इन लोगों ने देवड़ू रोड स्थित एक व्यक्ति को अपना नया शिकार बनाया है। आरोपियों ने व्यक्ति से धोखे से उसके एटीएम कार्ड को पिन नंबर पूछा और फिर उसके खाते से हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली। मामले का जैसे ही व्यक्ति को पता चला वह दंग रहा गया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में धोखाधड़ी कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अमरदीप पुत्र गंगादत्त निवासी शिव कालोनी देवड़ू रोड ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पास 5 दिसंबर को फोन आया। फोन करने वाले अपने अपना परिचय बैंक कर्मचारी के रूप में दिया। आरोपी ने उसे कहा कि आपका एटीएम कार्ड खराब हो गया है। कंपनी आपको को दूसरा कार्ड जारी करेगी। ऐसे में अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बता दो। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी को बैंक कर्मचारी समझ झांसे में गया। उसने आरोपी को कार्ड का नंबर बता दिया। परंतु जैसे ही उसने नंबर बताया उसके फोन से 20 हजार रुपए चोरी हो गए। उसने एसबीआई की ब्रांच में जाकर अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद खाता ब्लाक किया गया।