पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, मामला दर्ज

दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | शहरकी सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में रात को चाेरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से हजारों रुपए की नगदी कीमती सामान चाेरी कर फरार हो गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मनोज गर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने मंडी के पास विधान इंटर प्राइज के नाम से दुकान कर रखी है। शाम को वह दुकान बंद करके घर आया था। परंतु सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में चोरों ने सेंध लगा रखी थी। चोर 20 हजार की नगदी, कम्प्यूटर सीपीयू चोरी कर ले गए।