बाॅस्केटबाल में पतंजलि सदन अव्वल
सोनीपत | ऋषिकुलविद्यापीठ में जारी खेल उत्सव के दूसरे दिन टीम मुकाबले खेले गए। जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया। शंकर सदन के महेश ने बैडमिंटन में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पतंजलि सदन के राहुल राणा ने तैराकी में प्रथम स्थान हासिल किया। बाॅस्केटबाल में पतंजलि सदन के सुमित खटाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिमनास्टिक में व्यास सदन के दीपक पहले स्थान पर रहे। अंकों के आधार पर प्रथम चरण पूरा होने पर शकर सदन पहले स्थान पर रहा। पदक विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के चेयरमैन एसके शर्मा, प्रिंसिपल पीआर मोहनन एवं प्रतियोगिता संयोजक धीरज शर्मा ने पदक देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता छह दिन तक चलेगी।