पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवेंचर कैंप में बच्चों ने दिखाया हौंसला

एडवेंचर कैंप में बच्चों ने दिखाया हौंसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | यहनन्हें विद्यार्थियों के लिए रोमांच से भरा एक सफर था। जिसमें उन्हें डर से आगे निकलकर जीत को हासिल करना था। स्टाफ की ओर से मिले प्रोत्साहन की बदौलत वह इसमें कामयाब भी रहे। मौका श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किए गए एडवेंचर कैंप का था। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडवेंचर कैंप की शुरुआत बच्चों ने अपना टेंट स्वयं लगाकर की। इसके बाद उत्तरांचल से आई प्रशिक्षित टीम की देखरेख में कई गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने स्लेक लाइन, फ्री फाल, रेपलिंग, जुमारिंग, फ्लाइंग बाक्स प्रतियोगिता में भाग लिया। कैंप में स्कूल के डायरेक्टर हिंमाशु कुच्छल ने बच्चों से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल दूसरी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।

सोनीपत. श्रीजीइंटरनेशनल स्कूल में एडवेंचर कैंप में भाग लेते हुए विद्यार्थी।