- Hindi News
- युवकों को पीटने वाली युवतियों के पक्ष में उतरे सामाजिक संगठन
युवकों को पीटने वाली युवतियों के पक्ष में उतरे सामाजिक संगठन
रोहतकसोनीपत मार्ग पर चलने वाली बस में युवक की छेड़खानी करने पर पिटाई करने वाली दो युवतियों के पक्ष में मंगलवार को शहर के कई सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए। नौजवान भारत सभा, छात्र अभिभावक संघ महिला अधिकार मंच ने छात्राओं की हिम्मत की सराहना की और उनके खिलाफ हाल में चल रही साजिश की कड़े शब्दों में निंदा की। सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सुभाष चौक से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला और फिर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
नौजवान भारत सभा के प्रतिनिधि पंकज त्यागी ने कहा कि युवतियों ने बस में मनचलों के खिलाफ जो बहादुरी दिखाई है। वह सराहनीय है। छेड़खानी पर युवक को पीटने वाली युवतियों को सरकार द्वारा जल्दी से जल्दी सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया ने पहले तो मामले को खूब लड़ी मर्दानी के रूप में और फिर पूरे मामले में आया नया मोड़ करके बेटियों की बहादुरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सामाजिक परिवर्तन का है। विमल किशोर ने इस दौरान कहा कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार को पांच जरूरी कदम अवश्य उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कदम इस प्रकार हैं। महिला सुरक्षा दस्तों का निर्माण किया जाना चाहिए। जो सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कालेजों के पास उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संबंधित स्पेशल मोबाइल पुलिस वेन का प्रबंध किया जाना चाहिए।