- Hindi News
- समस्याओं से परेशान सूरी पेट्रोल पंप इलाके के लोग
समस्याओं से परेशान सूरी पेट्रोल पंप इलाके के लोग
सूरीपेट्रोल पंप वाली गली के निवासियों की शिकायत है कि अधिकारियों से बार बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिसके कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शाम ढलते ही ऊंचे सीवर मेनहोल से लोग टकरा कर गिर जाते है जिससे उन्हें गंभीर चोट भी जाती है। उनका आरोप है कि मामले को लेकर उन्होंने डीसी से भी गुहार लगाई, लेकिन सभी मेनहोल आज तक समतल नहीं हो सके। इसके अलावा इलाके में बिजली कटौती से भी बुरा हाल है। उन्होंने अधिकारियों से अतिशीघ्र नजरें इनायत करने की मांग की है। अगर जल्दी ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन को सख्त कदम उठाना पड़ेगा जिसके जिम्मेदार स्वंय प्रशासन होगा।
^करीब एक साल पहले सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। इससे पहले ही सीवर मेनहोल का निर्माण कर दिया गया था। लेकिन सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा सड़क का लेवल नीचे ही छोड़ दिया गया। जिसके कारण मेनहोल आज भी ऊंचे ही रह गए हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ठेकेदार को कई बार मरम्मत कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।\\\'\\\' सुनीलकटारिया, निवासीसूरी पेट्रोल पंप वाली गली।
^इलाके में 10 घंटे की बिजली आपूर्ति भी नहीं होती है जिसके कारण रात की नींद हराम हो जाती है। एक तो मच्छरों का आतंक है ऊपर से बिजली कट होने से मच्छरों का उत्पात और भी बढ़ जाता है। 24 घंटे में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिलती है। जब भी शिकायत की जाती है तो स्थानीय खराबी का हवाला दिया जाता है। समाधान करने की सख्त जरूरत है। विरेंदरमलिक, स्थानीयनिवासी।
^सीवर मेनहोल ऊंचा होने के कारण शाम ढलते ही यहां पर हादसों का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई बार वाहन चालक अपना नियंत्रण खो देते हैं। जिसके कारण गलियों से निकल बच्चे उनका शिकार हो जाते हैं। कई बच्चों को इस तरह से चोट चुकी है। \\\'\\\'जगबीरमलिक, निवासीसूरी पेट्रोल पंप वाली गली।
सोनीपत. सूरीपट्रोल पम्प वाली गली के उंचे सीवर के कारण होते हैं हादसे।