पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी से बाइक भी बरामद

शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी से बाइक भी बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएस्टाफ सोनीपत पुलिस ने सुनील हत्याकांड में जांच करते हुए आरोपी सचिन उर्फ भोलू पुत्र ओम सिंह निवासी रभडा से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है।

आरोपी ने बताया था कि बाइक से ही वह सुनील को लेकर डबल नहर पर पहुंचे थे और वहां से शव नहर में खुर्द-बुर्द करने के लिए फेंक दिया था। मामले की जांच करते सीआइए सोनीपत पुलिस सुनील के शव को 24 सितंबर को डब्बल नहर गांव बोहर जिला रोतक के नजदीक से बरामद कर लिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने ही सुनील की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सचिन से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को नीलोखेडी जिला करनाल से बरामद कर लिया है।