पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलड़ियों ने स्पर्धाओं में मचाई धूम, जीते मेडल, हुआ स्वागत

खिलड़ियों ने स्पर्धाओं में मचाई धूम, जीते मेडल, हुआ स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतमें खेल की धूम बरकरार है। रविवार को शहर के विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, बेसबाल एवं फुटबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सीबीएसईटेटे में गुडगांव चमका : ब्राइटस्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक खेल निदेशक सुनीता दलाल ने किया। प्रतियोगिता में राज्य के 56 विद्यालयों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग ले रहे हैं।

प्रथम चरण के आयुवर्ग 14 के अंतर्गत प्री क्वाटर फाइनल में डीपीएस गुड़गांव ने ओपी जिंदल हिसार को (3-0) से, हैरिटेज़ स्कूल गुडगांव ने मॉडल स्कूल रोहतक को (3-1) से, बाल विकास स्कूल पानीपत ने लिटिल एंजल स्कूल सोनीपत को (3-2) से, सलवान पब्लिक स्कूल गुडग़ांव ने डीएवी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद को (3-0) से हराया। प्रिंसिपल गीतांजलि ग्रोवर ने बताया कि उदघाटन मौके पर सीबीएसई नार्थ जोन ताईक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वालेप हिमांशु ढ़ाका को भी सम्मानित किया गया।

कॉलेजोंकी उपेक्षा ने किया प्रतियोगिता का मजा किरकिरा : एमडीयूकी ओर से तमाम कोशिश के बावजूद इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता में टीम प्रतिभागिता बढ़ने के बजाए लगातार घट रही है। रविवार को हिंदू कन्या कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्‌घाटन दिवस भी इसी का भेंट चढ़ गया। प्रतियोगिता में आज चार मुकाबले होने थे, लेकिन तीन टीमें तो पहुंच ही नहीं। बे मुश्किल एक मैच हुआ जिसमें फरीदाबाद के केएल मेहता दयानंद कालेज रोहतक के एमकेजेके कालेज की टीमें आमने सामने हुई, जिसमें रोहतक की टीम ने दयानंद कालेज को हरा दिया। वहीं राजकीय महाविद्यालय, महम और रेवाड़ी की टीमें पहुंची नहीं, टीकाराम कन्या कॉलेज यूटीडी की टीम नहीं नहीं आई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एमडीयू के खेल निदेशक देवेन्द्र सिंह ढुल ने किया। इस मौके पर प्रिंसिपल आरके गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल ओएस दहिया, बेसवाल कोच अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

स्केटिंगकप में साउथ प्वाइंट चमका : साउथप्वाइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित तीसरे सोनीपत रोलर स्केटिंग कप में साउथ प्वाइंट स्कूल के खिलाड़ी छा गए हैं। प्रतियोगिता में दिल्ली एवं हरियाणा की टीमें शामिल हुई। स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने विजयी प्