- Hindi News
- शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर शहर में जुलूस
शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर शहर में जुलूस
शहीदेआजम भगत सिंह की 107वीं जयंती पर शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शहर में भव्य जुलूस निकालकर शहीद भगत सिंह के संदेश लोगों को सुनाया गया। विधान सभा चुनाव में बतौर भाकपा प्रत्याशी राजीव वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। जुलूस कालूपुर चुंगी से ओल्ड रोहतक रोड होते हुए सुभाष चौक तक निकाला गया। इसके अलावा दूसरे संगठनों ने भी भगत सिंह को आजादी का द्योतक मानते हुए उनके जन्मदिवस पर बधाइयां दी और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।
नौजवानभारत सभा द्वारा रैली : नौजवानसभा के संयोजक पंकज त्यागी के नेतृत्व में भगत सिंह के समर्थकों ने उन्हें आजादी का सबसे बड़ा योद्धा बताया। जिससे पहले उन्होंने एक बड़ी रैली निकाली। जिसमें उन्होंने भ्रष्ट राजनीति का भ्रम छोड़ दें और इंकलाब का रास्ता अपनाएं जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इसमें जन जागृति कला मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें धर्म के गुलाम नामक नाटक का मंचन किया गया। रैली में मुख्य रुप से मनोज, कुलदीप, मिंकू, संदीप, किरन, मंजू सरिता ने हिस्सा लिया।
नियाे यूनिक एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा ककरोई में राष्ट्र भातृ यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। सरपंच नरेंद्र सिंह दहिया की अध्यक्षता में यज्ञ मुख्य अतिथि ऋषिपाल भदाना, बलजीत सिंह संस्था के प्रधान राकेश कुमार ने ग्रामीणों सहित आहुति डाली। ऋषिपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना ही देश पर सब कुछ न्यौछावर कर दिया। जिसके बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटी फाइनेंस कंपनी द्वारा भगत सिंह की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर भगत सिंह को समर्पित किया। मनोज सरोहा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह देश की सेवा तन, मेन, धन से करें। ताकि देश में स्वच्छ वातावरण पैदा हो सके।
सोनीपत. शहीदेआजम भगत सिंह की जयंती पर श्रदांजलि देते हुए।