पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो कुर्बान हो गए देश पर, उन्हें सलाम करें

जो कुर्बान हो गए देश पर, उन्हें सलाम करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदयादगार समिति सोनीपत एवं सांई जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शहीदे आजम भगत सिंह जयंती के अवसर पर जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुद्वारा शहर गीता भवन चौक में किया गया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि रामविलास गर्ग ने मेहनतकशों किसानों से आह्वान किया कि अपनी भलाई के लिए धर्म, रंग, नस्ल के भेदभाव मिटाकर एकजुट हो जाओ। इसके उपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि आओ देश का सम्मान करें, शहीदों की शहादत याद करे। जो कुर्बान हो गए मेरे देश पर, उन्हें सर झुकाकर सलाम करें। विकास शर्मा राज ने कहा कि यूं ही कब फैंका उसने हथोला, बहरी थी हुकुमत कानों को खोला। भड़का दी आग आजादी की उसने, सचमुच था वो कोई भभकता शोला। एवी भारती आदिक ने कहा कि वतन और कौम की खातिर जो अपना सर कटाते हैं उन्हें इंसान तो क्या देवता भी सर झुकाते हैं। इस मौके पर देशराज कैफ, कमर रईस ने भी अपनी काव्य रचना सुनाई। इस अवसर पर शांता जैन दीपक गुप्ता, हरभगवान रहेजा, देवराज पूरी दिलबर, केडी वशिष्ठ सीताराम धवन ने भी गजल काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण वत्स, अमरजीत दलाल, संजय सिंगला, सुनील वर्मा, सुरेन्द्र गहलावत, ऋषिपाल भदाना, प्रिंसीपल आशा रानी, भीमसेन आर्य आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सोनीपत. गीताभवन गुरुद्वारे में शहीद भगत सिंह की जयंती पर कवि सम्मेलन में मंच पर बैठे हुए कवि।