पुलिस ने छह सट्टेबाज किए गिरफ्तार
सोनीपत| एनसीआरके विकसित क्षेत्रों में शामिल कुंडली में इंटरनेट के जरिए सट्टेबाजी का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। कुंडली थाना में नियुक्त एएसआई कुलदीप सिंह ने गांव नाहरी के पास से छह युवकों को इंटरनेट के माध्यम से सट्टेबाजी करते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कब्जे से कंप्यूटर, नकदी अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।