मारपीट करने वाला आरोपी पकड़ा गया
सोनीपत| सिसानागांव में घर में घुसकर मारपीट करने तोड़कर करने के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील उर्फ बबलू निवासी सिसाना का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर रखा है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गांव सिसाना निवासी भगत सिंह ने 16 सितंबर को शिकायत दी थी कि गांव के ही धर्मबीर उसके दर्जन भर साथियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। मामले में जांच अधिकारी संजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी संदीप उर्फ मोनू, सन्नी उर्फ कालू, सोमबीर उर्फ डालू, अश्वनी उर्फ टोनी रोहित उर्फ काली निवासी सिसाना को पहले ही काबू कर चुकी है।