हिंदू कॉलेज में सुलझा फीस विवाद
हिंदूकॉलेज में दीपावली से पूर्व खूब उड़ा गुलाल। ईंद से पहले गले मिलकर दी बधाईयां। खुशी का अवसर इसलिए बना क्योंकि 21 अगस्त से फीस बढ़ोतरी को लेकर हिंदू कॉलेज एवं संस्था के बीच जारी खिंचतान का बुधवार काे सम्मानजनक तरीके से अंत हो गया। इससे अब फिर से शांतिपूर्वक ढंग से कॉलेज में कक्षाएं लगेगी।
संस्था विद्यार्थियों के बीच समझौता होने से दोनो ही वर्गो ने राहत एवं खुशी जाहिर की है। इससे पूर्व संस्था पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों से फीस अधिक वसूलने की शिकायत को मानते हुए उन्हें अब इससे राहत देने की घोषणा कर दी। जिसके तहत अब हर क्वार्टर में विद्यार्थियों को 400 रुपए की राहत दी जाएगी। यह राहत उन्हें तीन क्वार्टर यानि हर तीन माह में मिलेगी।
संस्था की ओर से इससे पूर्व भी विद्यार्थियों की अधिकांश मांगों को एसडीएम अमित खत्री एवं डीएसपी अजीत सिंह की मौजूदगी में स्वीकार की थी। हिंदू संस्था के प्रधान अरूण अग्रवाल की पहल पर विद्यार्थियों के साथ बैठक हुई। जिसमें विद्यार्थियों की ओर से राय सिंह प्रदीप शेखावत एवं संस्था की ओर से गर्वनिंग बॉडी के प्रधान अरूण अग्रवाल, सचिव पवन गुप्ता एवं सदस्य रामकरण गर्ग ने इस विवाद को खत्म करने पर बातचीत की।
^शिक्षिका के समय पर स्कूल पहुंचने से अभिभावक नाराज थे। मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को आश्वासन दिलाया गया है कि आगे से इस तरह की समस्या विद्यार्थियों को नहीं होने दी जाएगी।\\\'\\\' ओमप्रकाशकादियान, डीईईओसाेनीपत।
सोनीपत | लुहारीिटब्बा गांव स्थित राजकीय स्कूल के गेट पर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह संस्कृत विषय की शिक्षिका से परेशान होकर ताला जड़ दिया। ताला जड़ने की सूचना के बाद डीईईओ ओमप्रकाश कादियान जिला परियोजना अधिकारी धीरज मलिक गांव पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। राजकीय स्कूल लौहार टीबा में कक्षा 6 8वीं के छात्रों उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया कि संस्कृत की शिक्षिका स्कूल में कभी समय पर नहीं आती। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
नकलकरवाकर बिगाड़ रही है बच्चों को : ग्रामीणोंने शिक्षा विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि लापरवाह शिक्षकों की गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण जहां सरकारी शिक्षा पद्धति का स्तर गिर रहा है वहीं बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि संस्कृत की यह शिक्षिका पढ़ाई