पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दृष्टि ने कराया 748वां नेत्रदान

दृष्टि ने कराया 748वां नेत्रदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | दृष्टिसेवा समिति द्वारा गुरुवार को 748वां नेत्रदान संपन्न कराया गया।

प्रधान देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि लाजपत नगर निवासी मोहन देवी का हृदयाघात के कारण गुरुवार को मृत्यु हो गई। उनके पति पुरुषोत्तम दास ने दृष्टि से संपर्क कर नेत्रदान की इच्छा प्रकट की। तत्काल की दिल्ली के डा. श्राफ आई बैंक की टीम बुलाकर उनका नेत्रदान कराया गया। उन्होंने बताया कि मोहन देवी संस्था की 748वीं नेत्रदाती बनी। इस दौरान उनके परिजन और समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।