पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टावर से बैट्री तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टावर से बैट्री तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासिविल लाइन सोनीपत पुलिस ने टावर की बैट्री चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी अलीगढ़ का रहने वाला है। गत 23 सितंबर को संदीप कुमार पुत्र रामभज निवासी निशा सिक्योरिटी कंपनी करनाल ने थाना सिविल लाइन सोनीपत में शिकायत देकर बताया था कि रवि कुमार ने उनके टावर की बैट्री चोरी की है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी रवि पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए एएसआई बलवान सिंह ने आरोपी रविकुमार को चोरी की गई बैट्री तारों सहित गिरफ्तार किया है।