पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता के फेर में फंसे सात करोड़ के विकास कार्य

आचार संहिता के फेर में फंसे सात करोड़ के विकास कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें सीवर, पानी सड़कों का दंश झेल रहे लोगों को विभागों द्वारा पूरी तैयारी करने के बाद भी फिलहाल लोगों को लाभ नहीं पहुंचाया जा सकता है। विभागों द्वारा तैयारी तो पूरी कर ली गई थी, लेकिन एन वक्त पर चुनाव की घोषणा होने से सारी तैयारी रह गई। जलापूर्ति स्वच्छता विभाग सीवर शाखा द्वारा पांच करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन डालने का टेंडर जारी किया गया था। जिसकी अप्रूवल नहीं मिल सकती है। जबकि पेयजल शाखा द्वारा भी दो से ढाई करोड़ रुपए का कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड पीडब्ल्यूडी के भी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिनका टेंडर तो जारी कर दिया गया, लेकिन अप्रूवल के लिए अब आचार संहिता खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। इन टेंडरों की अनुमानित लागत करीब सात करोड़ रुपए है।

इन्होंनेमौके को भांपकर निपटाया: हुडाद्वारा हाल ही में सेक्टर 14 15 की सड़कों का दो अलग अलग टेंडर लगाया गया था। जिसे समय रहते अधिकारियों ने रिसीव कर अप्रूवल भी प्रदान कर दी। जिसके कारण वह आचार संहिता की मार से बच गए। इसके अलावा हुडा द्वारा एजुकेशन सिटी में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए भी टेंडर जारी किया गया था। जिसे आचार संहिता लागू होने के एक दिन पहले ही अलाट कर दिया गया। जिसका निर्माण कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा।

आचारसंहिता का नियम: सरकारसे संबंध रखने वाला किसी भी तरह का विकास कार्य चुनाव की तारीख निश्चित हो जाने अर्थात आचार संहिता के बाद शुरू नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा अगर टेंडर जारी कर दिया गया है तो एक्सईएन उस पर अप्रूवल नहीं दे सकता है। इस दौरान किसी नए कार्य के लिए कोई इस्टीमेट पास होने के लिए नहीं भेजा सकता है। अगर भेजा भी जाता है तो कंपीटेंट अथॉरिटी उस कार्य को नामंजूर करने की पॉवर रखती है। चुनाव आयोग का मानना है कि इस तरह के कार्यों से किसी को चाहे अनचाहे लाभ हो सकता है। जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर असर पड़ सकता है। जिसके कारण यह नियम सभी को पालन करने का सख्त निर्देश दिया है।

ये कार्य हो रहे प्रभावित

सीवर शाखा द्वारा एक करोड़ 87 लाख 20 हजार रुपए से मुरथल एनएच वन पर ढाबों के साथ सीवर लाइन डालने का टेंडर जारी कर अब आचार संहिता खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। शहर के पांच कॉलोनियों में 25 लाख रुपए से नई सीवर लाइन। शहर के सभी डिस्पोजल की ढाई लाख रुपए से मेंटीनेंस, हा