पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहरी पानी की चोरी कर रहे युवक जेई से उलझे, जान से मारने की दी धमकी

नहरी पानी की चोरी कर रहे युवक जेई से उलझे, जान से मारने की दी धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरीविभाग के जेई को पानी की चोरी रोकना भारी पड़ गया। जुआ रजबाहा के पास पाइप लगाकर पानी की चोरी कर रह तीन युवकों को जैसे ही जेई ने चोरी करने से रोका युवक जेई से उलझ गए। आराेपी युवकों ने पहले तो जेई से अभद्र व्यवहार कर ड्यूटी में बाधा पहुंची वहीं इसके बाद जेई को जान से मारने की धमकी दे डाली। जेई ने मामले की शिकायत मोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नीरज पुत्र धर्मपाल नहरी विभाग में जेई है। नीरज दिन के समय सुबह करीब साढ़े 10 बजे जुआ रजबाहा पर पानी की चोरी रोकने लिए गया था। इस दौरान उन्हें रजबाहे पर अवैध रूप से पानी की पाइप लगी दिखाई दी। जब उन्होंने पाइप के पास जाकर जांच की तो तीन युवक पानी की चोरी कर अपनी फसल की सिंचाई कर रहे थे। पुलिस ने इस संदर्भ में माहरा गांव निवासी सीना उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।