पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्स के गले से झपटी सोने की चेन

नर्स के गले से झपटी सोने की चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| शहरमें चेन स्नेचरों को आंतक लगातार बढ़ रहा है। दो दिन पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने जहां माॅडल टाउन क्षेत्र में बैंक कर्मी के गले से सोने की चेन झपटी थी वहीं अब स्नेचरों ने एक नर्स को अपना निशाना बनाया है। चेन स्नेचर दिन दहाड़े गीता भवन चौक के पास नर्स के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना से नर्स दंग रह गई और उसने तुरंत मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार जयदेवी निवासी गढ़ी घसीटा की रहने वाली है। जयदेवी ने बताया कि वह शहर के मिशन चौक स्थित कलावती अस्पताल में नर्स है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह स्कूटी पर सवार होकर किसी कार्य से गीता भवन चौक की तरफ गई थी। इस दौरान जब वह छोटी मस्जिद के पास पहुंची तो दो युवक बाइक पर तेज रफ्तार से आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए।