पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासदर सोनीपत पुलिस ने अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ पोली पुत्र सामन सिंह निवासी झरोठी जिला सोनीपत का रहने वाला है।

सदर थाना पुलिस से अशोक कुमार रविवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज करते हुए रोहट नहर के नजदीक मौजूद था। इस दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुअा दिखाई दिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी ने अपनी पहचान जितेन्द्र उर्फ पौली पुत्र सामन सिंह निवासी झरोठी के रूप में दी।

दूसरीघटना : वहींथाना सदर सोनीपत पुलिस ने शातिर बदमाश को खतरनाक चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित पुत्र कृष्ण निवासी झरोठ जिला सोनीपत का रहने वाला है।