कांग्रेस ने किया गुमराह : कविता
सोनीपत | सोनीपतसे भाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लूट की राजनीति की है। इनेलो लूट कूट दोनों की राजनीति करती है, इसलिए क्षेत्र के मतदाताओं को किसी के बहकावे में आएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करें। वह सोमवार को बाबा काॅलोनी अनिल विहार में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दस वर्षों से कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। आज तक जनता को कोई राहत नहीं मिली। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों की जमीन को हथिया कर प्रोपर्टी डीलिंग में लगे रहे। उनके साथ में सतपाल कटारिया, अजय मलिक, बिजेंद्र शर्मा, पंडित जयकंवार, राज सिंह छिक्कारा, सुनील, ललित शर्मा, अशोक शर्मा, सोनू चहल, सत नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित रहे।
सोनीपत. जनसभाको संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कविता जैन।