- Hindi News
- कार्यक्रम में प्रतिभा पर भारी पड़ी विद्यार्थियों की हुड़दंगी
कार्यक्रम में प्रतिभा पर भारी पड़ी विद्यार्थियों की हुड़दंगी
हिंदूकॉलेज में सोमवार को माहौल बदला हुआ था। सीटियां बज रही थी और हूटिंग भी हो रही थी, लेकिन सिर्फ फर्क इतना था कि आज निशाने पर कॉलेज प्रशासन नहीं था। यहां पहली बार हो रहे प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अपने साथियों के कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे। कॉलेज आडीटोरियम में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, गजल, रागनी एवं नृत्य में अपनी प्रस्तुति दी।
हालांकि काफी विद्यार्थी साउंड सिस्टम से नाखुश थे और इसी वजह से वे अपनी प्रस्तुति को पूरा भी नहीं कर सके, लेकिन ज्यादातर विद्यार्थियों में खुशी इस बात की थी कि कॉलेज प्रशासन ने सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की शुरुआत तो की। शुभारंभ प्रिंसिपल एमएल जैन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक क्षेत्र में लगाए। इसके बाद वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अनीता फोर की देखरेख में विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति दी।
जोशमें खो बैठे होश: पहलीबार हो रहे इस आयोजन के जोश में विद्यार्थी अपना होश ही खो बैठे। जमकर हूटिंग हुई, ऐसी हूटिंग की छात्रा अनु के लिए अपनी प्रस्तुति शुरू करनी ही मुश्किल हो गई। अन्य प्रतिभागियों के साथ ही युवाओं का कमोबेश यही अंदाज रहा। ऐसी स्थिति को देखते हुए दोपहर दो बजे तक चलने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन को साढ़े 12 बजे ही रोक देना पड़ा। इस कारण एक छात्र राय सिंह की कविता गाने की हसरत भी पूरी नहीं हो सकी। जिसका उन्होंने एवं उनके साथियों ने विरोध किया। प्रिंसिपल ने फैसला किया कि 16 सितंबर को जो बच्चे रह गए थे, उन्हें मौका दिया जाएगा।
सोनीपत| महर्षिदयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित 5 किलोमीटर क्रास कंट्री में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल प्राचार्या डॉ.मोनिका वर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। शारीरिक विभाग की अध्यापिका सुमन मान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। टीम में ममता, निशा, निकिता, प्रीति, कविता किरण ने भाग लिया और रजत पदक पर कब्जा जमाया। ममता का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। टीका राम सोसायटी के प्रधान ओम प्रकाश दहिया ने छात्राओं बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
सोनीपत. कार्यक्रममें अपनी पस्तुती देती हुई छात्राएं।