- Hindi News
- मोती लाल नेहरू स्पोर्टस स्कूल के छात्र आई फ्लू की चपेट में
मोती लाल नेहरू स्पोर्टस स्कूल के छात्र आई फ्लू की चपेट में
मोतीलालनेहरू स्पोर्टस स्कूल राई के छात्रों को आई फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। स्कूल में आई फ्लू से ग्रस्त बच्चों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सोमवार को भी स्कूल से 4 छात्रों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। चारों बच्चों की आंखें पूरी तरह से लाल थीं, और पानी निकल रहा था।
आंखों के डाक्टर ने छात्रों काे उपचार के बाद स्कूल भेज दिया। साथ आए स्कूल के केयरटेकर को हिदायत दी है कि वह आई फ्लू से ग्रस्त बच्चों को अन्य बच्चों से दूर रखें, ताकि संक्रमण से दूसरे बच्चे बच सकें। मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने के साथ ही संक्रमण से होने वाली बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आई फ्लू ने बदलते मौसम के साथ अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
सोमवार को आई फ्लू से ग्रस्त मोतीलाल स्पोर्टस स्कूल के चार बच्चे सामान्य अस्पताल पहुंचे। जिनमें कक्षा चौथी से विशाल, कक्षा छठी से आशीष, कक्षा चौथी से यश कक्षा चौथी से कपिल शामिल रहा। छात्रों ने बताया कि स्कूल में और भी कई बच्चे हैं जिन्हें आई फ्लू ने अपनी चपेट में ले रखा है। फ्लू से ग्रस्त बच्चों ने बताया कि आंखों में दर्द होने से वह ठीक से पढ़ भी नहीं पा रहे हैं।
1. आई फ्लू होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार करवाएं।
2. धूल से आंखों को बचाने के लिए संक्रमण फैले इसलिए चश्मों का इस्तेमाल करे।
3. आंखों पर ठंडे पानी के छपके लगाएं।
4. आंखों में दवा डालने से पहले रुई को गर्म पानी में उबालकर ठीक से साफ करे।