पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजयोग से दूर हो जाते हैं सभी विकार: ब्रह्मकुमारी

राजयोग से दूर हो जाते हैं सभी विकार: ब्रह्मकुमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तनावआंतरिक शक्ति की कमी से होता है। किसी भी विषय पर दिल से सोच नहीं पाते और आधे अधूरे मन से उस कार्य को कर दिया जाता है। जिसके कारण वह कार्य जिस पैमाने पर होना चाहिए नहीं हो पाता है। जिसके बाद तनाव की स्थिति बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए राजयोग ही एक माध्यम है।

ये बातें प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय आर्य नगर की ब्रह्मकुमारी अनु ने हिंदू कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए राजयोग को अपनाना चाहिए। जिसके दो प्रकार होते हैं। पहला तो आत्मा का ध्यान दूसरा परमात्मा का ध्यान। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने द्वारा संकलित वस्तुओं का बहुत ध्यान रखता है। उसे हर वक्त सहेजता रहता है। लेकिन आत्मा का ध्यान नहीं करता है। जबकि वस्तुएं सांसारिक जीवन में ही रहती आत्मा का जन्म जन्मांतर का साथ है। इसलिए जरूरी है कि आत्मा का भी ध्यान रखा जाए। ऐसा करने से जीवन में शांति, खुशी, प्यार और आनंद की वृद्धि होती है। उन्होंने राजयोग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

सोनीपत. तनावमुक्त जीवन विषय पर अध्यापिकाें से चर्चा करती ब्रहमकुमारी।