पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानी को लेकर 360 खाप में विवाद

प्रधानी को लेकर 360 खाप में विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वजातीय खाप 360 के प्रधान को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को अशोक खत्री द्वारा खुद को 360 प्रधान बताने पर कई खाप प्रतिनिधियों ने सोमवार को एतराज जताया। इन खाप प्रतिनिधियों ने अशोक खत्री द्वारा दिए गए बयान कि खाप विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनैतिक पार्टी काे समर्थन नहीं देंगी की आलोचना की और राजेंद्र खत्री जटवाड़ा की अध्यक्षता में रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत की।

राजेंद्र खत्री ने दावा किया कि अशोक खत्री 360 के प्रधान नहीं है वह तो सरकारी नौकरी अर्थात पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अशोक खत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। राजेंद्र खत्री ने खुद को 360 खाप का प्रधान बताकर विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का साथ देने की बात कही। राजेंद्र ने कहा कि जुलाई 2010 में उन्हें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रधान बनाया गया था और उनके पास ही सर्व खाप से समय-समय पर पत्र आते रहे हैं जिनका रिकार्ड उनके पास है।

सरोहा खाप के प्रधान रणधीर सरोहा कहा कि कुछ कि विधानसभा चुनाव के बाद चुने गए प्रधानों से अलग खुद को प्रधान बताने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने पर विचार किया जा रहा है। यह मुद्दा हल्के मेंे नहीं लिया जाएगा। इस दौरान खाप प्रतिनिधि प्रतीम बड़वासनी, जगदीश खत्री, हवासिंह, मामन खत्री, ओमकार खत्री, रणवीर, आनंद सूबेदार, बलबीर बड़वासनी आदि मौजूद रहे।

सोनीपत. रेस्टहाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते खाप प्रतिनिधि।