- Hindi News
- तनाव से मुक्ति के लिए समस्या की चर्चा जरूरी
तनाव से मुक्ति के लिए समस्या की चर्चा जरूरी
जीवीएमगर्ल्स कालेज में वाणिज्य विभाग के संयोजन में दो दिवसीय तनाव-प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर काउंसलर कृति तनेजा ने कहा कि तनाव से मुक्ति पाने के लिए जरूरी है कि तनाव की ओर धकेलने वाली समस्या की चर्चा की जाए। छात्राओं से मुक्ति के लिए सबसे ज्यादा जरूरी शेयरिंग। यदि अपनी समस्या की चर्चा किसी से करेंगे ही नहीं तो उसका समाधान कैसे मिलेगा। अकेले घुंटते रहने से समस्या और बढ़ती है। इसलिए जरूरी है कि समस्या को छिपाएं नहीं बल्कि उसे अपने किसी विश्वसनीय अथवा परिजन, मित्र आदि को बतायें और उसका समाधान खोजें। उन्होंने छात्राओं को तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन तथा योग का सहारा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को कई प्रकार की एक्सरसाइज सिखलाई जिनके माध्यम से मानसिक शारीरिक तनाव को दूर किया जा सकता है। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने कहा कि तनाव-प्रबंधन कार्यशाला का समापन 16 सितंबर को होगा।
फाइन आर्ट प्रकोष्ठ के संयोजन में सोमवार को आयोजित पेंटिंग स्पर्धा में बीएससी द्वितीय वर्ष नॉन मेडिकल की छात्रा सृष्टि ने प्रथम स्थान हासिल किया। कालेज के फाइन आर्ट प्रकोष्ठ की प्रभारी रोजी चोपड़ा ने बताया कि पेंटिंग में साक्षी भंडारी ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंकिता और आरती को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।
सोनीपत. तनाव-प्रबंधनकार्यशाला मेंे छात्राओं को जानकारी देती कृतितनेजा।