पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरू युवा केंद्र में हिंदी पखवाड़ा आयोजित

नेहरू युवा केंद्र में हिंदी पखवाड़ा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| नेहरूयुवा केंद्र में युवा जिला समन्वयक मधु चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम मे हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि स्वतंत्रता सेनानी संगठन की अध्यक्ष शांता जैन रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सं‍बोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है हमें इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब चीनी, जापानी अंग्रेज अपनी भाषा को अहमियत देते हैं तो हमें अपनी भाषा के इस्तेमाल पर क्यों शर्म आती है। हिंदी पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। मधु चौधरी ने दुखी मन से कहा कि भारत में महज 55 प्रतिशत लोग ही हिंदी बोलते हैं।