पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्योर फॉर श्योर ऑयल कैंपेन का आगाज

प्योर फॉर श्योर ऑयल कैंपेन का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| भारतपेट्रोलियम द्वारा श्री कृष्णा फिलिंग स्टेशन से सोमवार को प्योर फॉर श्योर डीजल पेट्रोल जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ डीएफएससी पीके शर्मा ने पेट्रोल की माप कर की। इसके बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर उपभोक्ता का अधिकार है कि उसे शुद्धता की गारंटी दी जाए। ताकि कंपनियों सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। उन्होंने लोगों को ऑटोमेटेड स्वचालित प्रणाली के बारे में विधिवत रूप से समझाया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर जेपी मीना, कंवलजीत सिंह, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।