पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत के सिविल अस्पताल में लगी आग, मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला

सोनीपत के सिविल अस्पताल में लगी आग, मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यअस्पताल के ओपीडी हाल से ऊपर वार्डों की तरफ जा रहा पाइप लाइन काॅरीडोर में आग लग गई। काॅरीडोर में काफी गंदगी जमा होने से इससे उठने वाले धुंए से मरीज बेहाल हो गए। घटना का पता जब चिकित्सकों को चला तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन करने के साथ ही मरीजों को वार्ड से नीचे उतारा। किसी तरह से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। वहीं आग की घटना के बाद देर रात तक मरीज खुले में बैठे वार्डों से धुआं निकलने का इंतजार कर रहे थे। आग नियंत्रण में आने के बाद मेडिकल वार्ड के मरीजों को तो इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया गया था जबकि सर्जिकल वार्ड में धुएं का असर कम होने के कारण मरीजों को फिर से यहां भेज दिया गया। अपनी पोती ज्योति (दो) को मैदान में गोदी में लेकर बैठी अहमदपुर की बाला ने बताया कि डॉक्टर उसकी छुट्टी कर रहे थे। ज्योति को दो दिन से बुखार था। तभी आग का शोर हो गया और वह ज्योति को गोदी में उठाकर नीचे भागी। सभी मरीज नीचे भाग आए। अब जब डॉक्टर कहेंगे तभी ऊपर जाएंगे। यह भी गनीमत रही कि जिस कॉरीडोर में आग लगी उसमें कोई बिजली कनेक्शन या एमसीएल बगैरा नहीं थी। इस कारण आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया।

सोनीपत. आगलगने के बाद वार्ड से बाहर बैठे हुए मरीज।