- Hindi News
- अब असेसमेंट मार्क्स का विद्यार्थियों को नहीं मिल पाएगा सहारा
अब असेसमेंट मार्क्स का विद्यार्थियों को नहीं मिल पाएगा सहारा
असेसमेंटमार्क्स के सहारे अपनी नैया पार लगाने वाले विद्यार्थियों की राह अब कठिन होने जा रही है। क्योंकि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) से स्टडी करने वाले विद्यार्थियों को अब रेग्युलर स्टूडेंट्स की तरह ही स्टडी करनी होगी। एमडीयू ने दूरस्थ शिक्षा में कॉलेज असिस्टेंट मार्क्स पर रोक लगा दी है। दरअसल, पिछले साल तक एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा में 70 मार्क्स का रिटन एग्जाम और 30 मार्क्स की कॉलेज असेसमेंट एग्जाम होते थे। इसमें छात्रों को पूरे मार्क्स मिल जाते थे, जबकि रिटन एग्जाम में 5 मार्क्स पाकर भी पास कर जाते थे। वहीं अब नए नियमों के तहत स्टूडेंट्स को बहु विकल्पी सवाल नहीं मिलेंगे। इसके लिए रेग्युलर एग्जाम के पैटर्न लागू होगा। बता दें कि कॉलेज मीटिंग में बहु विकल्पी प्रश्नों को हटाने पर फैसला लिया गया था। जिसे अब लागू किया जा रहा है।
असिस्टेंटमें होती है गड़बड़ी: कॉलेजअसेसमेंट मार्क्स के नाम पर स्टडी सेंटरों पर खेल चलता था। सेंटर 30 में से 29 अंक देते थे। इसके लिए पैसे के हिसाब से स्टूडेंट्स को नंबर दिए जाते थे। अब दूरस्थ और रेग्युलर के सिलेबस और एग्जाम के पैटर्न पर कोई अंतर नहीं है। दूरस्थ शिक्षा में इसी वजह से कॉलेज असेसमेंट बंद कर दिया गया है।
^100 अंक की एग्जाम पर ही पास और फेल निश्चित होगी। एमडीयू डीडीई को इस बार केंद्रीकृत करते हुए सिर्फ प्रदेशभर में ही चलाया जा रहा है।\\\'\\\'प्रोफेसर नसीबसिंह गिल, निदेशक,एमडीयू डीडीई।