पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत की हैल्थ जांचने के लिए 2 लाख लोगों पर किया जाएगा रिसर्च वर्क

सोनीपत की हैल्थ जांचने के लिए 2 लाख लोगों पर किया जाएगा रिसर्च वर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतकी हैल्थ जांचने के लिए पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया ने प्रोजेक्ट उदय की शुरूआत कर दी है। देश की यह नामी स्वास्थ्य संस्था एक विदेशी कंपनी के साथ मिलकर अगले 5 साल तक दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर शुगर को लेकर सोनीपत के 2 लाख लोगों पर रिसर्च करेगी। ताकि पता चल सके कि सोनीपत में इन बीमारियों से ग्रस्त लोगों की संख्या कितनी है और किस तेजी से यह बीमारी यहां बढ़ रही है। गुरूवार को प्रोजेक्ट उदय का जायजा लेने के लिए मेक्सिको, ब्राजील के डेलिगेट ने सामान्य अस्पताल, गांव सिसाना रामपुर कुंडल का दौरा किया। दल में करीब 15 शोधकर्ता शामिल हैं। जिनमें ब्राजील के कई बड़े डाक्टर भी शामिल हैं।

विदेशी दल के साथ मौजूद पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया के डॉ. अरुण सिंह राणा ने बताया कि दिल, शुगर ब्लड प्रेशर की बीमारी को लेकर लोग भ्रम में हैं। कई बार किसी के भी कहने पर व्यक्ति अपने को शुगर का मरीज मान लेता है जबकि सच्चाई कुछ और होती है। बिना जांच करवाए खुद को बीमारी से ग्रस्त मानना अपनी सेहत से खिलवाड़ करना है। इस तरह के भ्रम में पड़ने से मरीज अच्छा भला होते हुए भी मानसिक तनाव में जाता है और अन्य बीमारी से ग्रस्त हो जाता है।

इस तरह की भ्रम को तोड़ने लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोजेक्ट उदय की देश के दो शहर में शुरूआत की गई है। इनमें नॉर्थ इंडिया से सोनीपत जिला साउथ इंडिया से विशाखापटनम शहर को चुना गया है। उन्होंने बताया कि पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया सोनीपत शहर से एक लाख लोगों पर खरखौदा ब्लाक के 32 गांवों के एक लाख लोगों पर रिसर्च करेगी।

सोनीपत. सिविलअस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची विदेशी टीम।