- Hindi News
- राष्ट्रीय चिंतन पर वैज्ञानिकों उद्योगपतियों संग चर्चा करेंगे संघ प्रमुख
राष्ट्रीय चिंतन पर वैज्ञानिकों उद्योगपतियों संग चर्चा करेंगे संघ प्रमुख
राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को जगदीशपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में वैज्ञानिकों एवं उद्योगपतियों संग राष्ट्रीय चिंतन करेंगे। संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की गुरुवार को शुरुआत हो गई। कार्यक्रम में पहुंचे वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति का संदेश दिया। शुक्रवार को यहां मोहन भागवत आएंगे। कार्यक्रम में वे संघ की विचार धारा के तहत अपना संदेश देंगे। विदित है कि हाल ही में उन्होंने युवाओं विशेषकर विद्यार्थी वर्ग से राष्ट्रीय निर्माण की मुहिम से जुड़ने की बात कही थी।