पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट मामला किया दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट मामला किया दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| शहरके प्रगति नगर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। विवाहिता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोनिया पुत्री प्रताप निवासी प्रगति नगर सोनीपत ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी एक दिसंबर 2011 को लाखनमाजरा रोहतक निवासी दीपक राठी के साथ हुई थी।

शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। शुरूआत में वह घर बसा रहे इसलिए आरोपियों की यातनाएं सहती रही। लेकिन अब आरोपियों की दहेज की भूख इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करनी जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति दीपक राठी, दादा सतबीर, रणधीर, सत्यवान, रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।