बदमाशों ने झपटी महिला के गले से चेन
सोनीपत | शहरके माॅडल टाउन क्षेत्र में शाम को एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से महिला सहम गई और परिजनों को मामले से अवगत कराया। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दो झपटमारों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बदमाशों का पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था।
रंजना बत्रा प|ी रामलाल बत्रा निवासी माडल टाउन सोनीपत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह शाम करीब साढ़े 5 बजे माडल क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और उसे घेर लिया। आरोपियों में से एक ने जबरदस्ती उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।