पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता जैन का नामांकन कराने आएंगे मनोज तिवारी

कविता जैन का नामांकन कराने आएंगे मनोज तिवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | भारतीयजनता पार्टी विधायक कविता जैन शनिवार दोपहर अपना नामाकंन दाखिल करेगी। उनका नामाकंन करवाने के लिए भोजपुरी फिल्मों के स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी भी पार्टी नेताओं के साथ आएंगे। इससे पूर्व कविता जैन ने शुक्रवार को नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद शहर में पड़े अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाना प्राथमिकता होगी और इसके अलावा शहर की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस और इनेलो दस-दस की संख्या भी पार नहीं कर पाएगी। सभाओं को प्रदेश प्रवक्ता ललित बत्रा, राकेश कुच्छल, श्यामलाल प्रधान, नरेश छाबड़ा, भीम चावला, सुरेश गुप्ता पार्षद, अतुल जैन पार्षद, सरदार मंजीत सिंह पार्षद, इंदू वलेचा, अशोक खत्री, देवेन्द्र वर्मा, अनिल सैनी एडवोकेट, ब्रह्मपाल सैनी, सुरेश कुमार, राजीव गुप्ता, बिजेन्द्र राठी, रामधन शर्मा, निर्मल जैन, श्यामलाल सैनी, सुमन जैन, सुनील कुच्छल आदि ने भी संबोधित किया।