जंतर मंतर पर प्रदर्शन दो को
सोनीपत | मेवातजिले का नाम बदलने और आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर ब्रिजभूमि कल्याण परिषद दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देगी। यह धरना दो अक्टूबर को दिया जाएगा।
परिषद के संयोजक विक्रम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि राजस्थान हरियाणा प्रात की सरकार ब्रज 84 कोसी परिक्रमा का अपमान कर रही है, इसलिए एक संप्रदाय विशेष के नाम पर मेवात का नामकरण किया गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब सरकार को यह पता था कि मेवात का कुछ इलाका ब्रजभूमि की 84 कोसी परिक्रमा में पड़ता है, तो सरकार ने इस जिले का नाम एक संप्रदाय विशेष के नाम पर रखा। उन्होंने कहा कि सरकार मेवात जिले का नाम बदले और इस इलाके में सबके हित के लिए नीतियां बनाई जाएं।