- Hindi News
- नहीं रुक रहा क्राइम और हादसे एक हत्या, 2 की कुचलने से मौत
नहीं रुक रहा क्राइम और हादसे एक हत्या, 2 की कुचलने से मौत
मुकीमपुरगांव में मंगलवार को एक महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। महिला की गर्दन के अलावा छाती पर भी चाकू के गहरे घाव मिले हैं। महिला का पति हत्या के एक मामले में सोनीपत जेल में बंद है। पुलिस ने महिला के जेठ के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मुकीमपुर गांव निवासी बलराम ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके भाई राजू की प|ी पूनम की हत्या हो गई है। मर्डर की सूचना मिलते ही राई थाना के प्रभारी कमलजीत सिंह, चौकी इंचार्ज कदम सिंह, एसआई सतबीर सिंह, मनोज, तरसेम आदि मौके पर पहुंचे। महिला पूनम की गर्दन पर चाकुओं के पांच घाव थे। इसके अलावा छाती भी चाकू के घाव मिले।
महिला के जेठ बलवान ने बताया कि उसका भाई राजू हत्या के एक मामले में जेल में हैं। पूनम अपनी 11 साल की लड़की वंशिका के साथ रहती थी। मंगलवार को वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वापस आए तो राजू के मकान पर बाहर से कुंदी लगी हुई थी। जिससे उन्हें कुछ अनहोनी का शक हुआ। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला को आंगन में पूनम का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल बलराम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूलमें गई हुई थी बेटी, कुंदी पर लगे थे खून के धब्बे : महिलापूनम घर पर अकेली थी। पूनम की बेटी वंशिका स्कूल में गई थी। वंशिका के ताऊ बलराम अपनी प|ी के साथ बाजार में गए हुए थे। पूनम की हत्या के बाद हत्यारोपी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। दरवाजे की कुंदी पर खून के धब्बे थे। इन्हीं खून के धब्बों की वजह से बलराम को कुछ अनहोनी का शक हुआ था। मृतका पूनम का पति राजू हत्या के एक मामले में जेल में है। राजू पर गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था
डेढ़ लाख रुपए का चेक था मुकेश के पास : मुकेशके परिजनों ने बताया कि अपहरण किए जाने से पहले मुकेश के पास डेढ़ लाख रुपए का चैक था। वह चेक लेकर गांव लौट रहा था। साथ ही परिजनों ने संदेह जताया कि मुकेश का एक पेट्रोल पंप वाले के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
सोनीपत | जीटीरोड पर कुबेर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार ने देर रात फुटपाथ से गुजर रहे पांच वेटरों को कुचल दिया। दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक वेटर की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वह