- Hindi News
- गुड न्यूज: नेट बैकिंग टेंशन नहीं खुशी देगी
गुड न्यूज: नेट बैकिंग टेंशन नहीं खुशी देगी
नेटबैकिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुश खबरी है। लोगों को बिना बैंक पहुंचे सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। जिसके अंतर्गत नेट बैकिंग करने पर उपभोक्ताओं का अब सरचार्ज नहीं कटेगा बल्कि हर लेनदेन पर खाते में पैसे जुड़ेंगे और। इसकी शुरुआत सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से की जा रही है।
एसबीआई अपने ग्राहकोंं को पांच हजार या इससे अधिक की राशि को नेट बैंकिंग के माध्यम से एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने पर 10 रुपए की राशि अदा करेगा। अपने मोबाइल फोन से नेट बैंकिंग करने वाले एसबीआई ग्राहकों को अब कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि बैंक द्वारा चलाई गई नई नेट बैंकिंग की व्यवस्था के तहत बैंक ग्राहकों से शुल्क लेने की जगह अब स्वयं ग्राहकों को पैसे अदा करेगा। योजना के प्रथम चरण में केवल उन्हीं ग्राहकों को शामिल किया गया है जो केवल नेट बैंकिंग के जरिए बैंक में लेन-देन करते हैं।
आसानी से स्थानांतरित होगी राशि
योजनाके तहत बैंक का आम उपभोक्ता बिना शुल्क के कभी भी किसी भी स्थान से धन राशि को आसानी से स्थानांतरित कर सकेगा। इस योजना का लाभ लेने वाले बैंक के उपभोक्ताओं को नेट बैंकिंग के माध्यम से धन राशि स्थानांतरित किए जाने पर प्राप्ति सूचना आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। बैंक के ग्राहकों को नेट बैंकिंग के माध्यम से राशि स्थानांतरित करने पर बिल टैक्स देने में आसानी होगी। इस योजना से उपभोक्ता बिना भाग दौड़ के आसानी से धनराशि स्थानांतरित कर पाएंगे।
इस योजना से पूर्व ग्राहकों को बैंक में नेट बैंकिंग करते समय 20 या 25 रुपए की राशि का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन इस व्यवस्था के तहत बैंक ग्राहकों के खाते से पैसे काटने की बजाए अब स्वयं ही 10 रुपए की राशि देगा, जिससे ग्राहको को अपनी ओर से भुगतान करने से छुटकारा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बैंक से 10 रुपए का फायदा भी उपभोक्ता को होगा।