पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमला के आरोपी घूम रहे हैं, एसपी से गिरफ्तारी की मांग

हमला के आरोपी घूम रहे हैं, एसपी से गिरफ्तारी की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | खेड़ीगुज्जर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस पर सुस्त कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि 12 अक्टूबर 2014 को उनके परिवार के सदस्यों पर गांव के ही कई लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस आज तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मामले के तीन आरोपी अभी भी खुले आम घूम नहीं हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को सौंपी और ठोस कार्रवाई की मांग की। कुलदीप पुत्र महेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अक्टूबर माह में उसके परिवार के सदस्य पर रकम सिंह, तेलू, शेर सिंह के परिवार ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस भी दर्ज कर लिया था। एसपी ने पीड़ितों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है।