हिंदू सभा ने सुषमा का किया धन्यवाद
सोनीपत | अखिलभारतीय हिंदू महासभा ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की पहल पर उनका धन्यवाद किया है। संघ के महासचिव कृष्ण कुमार भारद्वाज ने कहा कि देश की अदालतों में श्रीमद भागवत कथा पर हाथ रखकर कसम खिलाई जाती है। इसकी पवित्रता को जब इस तरीके से स्वीकार किया गया है तो राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने में गुरेज कैसा हैं। स्वामी विवेकानंद ने संयुक्त राष्ट्र में इस महान ग्रंथ से जीवन जीने की कला के बताया था। महासंघ के पदाधिकारियों को विश्वास है कि मोदी के शासन में गीता, गाय और गंगा की पहचान होगी।