पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल बाल विज्ञान में भाग लेगी सोनीपत की 3 टीमें

बाल बाल विज्ञान में भाग लेगी सोनीपत की 3 टीमें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यबाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्कूल की तीन टीमों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक बेंगलुरू में होगा। इसी उद्देश्य से 28 नवंबर से छह दिसंबर के बीच हरियाणा विज्ञान मंच द्वारा रोहतक में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इसमें 75 टीमों ने भाग लिया था।

बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने आओ मौसम और जलवायु को समझें, विषय पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बेहतरीन प्रोजेक्ट करने वाली 16 टीमों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ, जिसमें से तीन टीमें जिला सोनीपत से है। इन टीमों में दो टीमें सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल एक टीम भटगांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से चुनी गई है। भटगांव विद्यालय के बाल वैज्ञानिक भतेरी, तन्नू, निधि, रीना, कविता ने विभिन्न पौधों द्वारा अवशोषित ग्रीन हाउस गैस कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा इससे भूमि की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव को अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से दर्शाया। डीएवी विद्यालय के हिमांशु मलिक की टीम ने घरों से उत्पन्न अवशेष के निपटान के तरीकों सूक्ष्म जलवायु पर पौधे जंतुओं के प्रभाव को अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से दर्शाया। बाल वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर जिला संयोजक इंजीनियर केके मलिक, विद्यालय की प्राचार्या सरोज बाला, डीएवी स्कूल के प्राचार्य बीके मित्तल ने बधाई दी।