- Hindi News
- बैंक के अधिकारियों पर लगाया गड़बड़ी का आरोप
बैंक के अधिकारियों पर लगाया गड़बड़ी का आरोप
थानाखुर्द के एक व्यक्ति ने बैंक में अधिकारी और अपने भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी अब उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
रणबीर सिंह निवासी थाना खुर्द ने पुलिस अधीक्षक सतीश बालन को शिकायत देकर बताया कि वह अनपढ़ है और उसने एसबीआई गुड़मंडी, सोनीपत में 1980 में एफडी करवाई थी। 1987 में एफडी मैच्योर होनी थी। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई ने और एसबीआई शाखा के अधिकारियों ने मिलीभगत कर उससे एफडी रिन्यू करवाने के नाम पर साइन करवा लिए थे। रणबीर सिंह के अनुसार एफडी उन्होंने ज्वाइंट करवा दी थी। परंतु आरोपियों ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।