पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची को इनोवा कार ने कुचला, मौत

बच्ची को इनोवा कार ने कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | शहरकी सूरी पैट्रोल पंप वाली गली में एक बच्ची को स्कूल से लौटते समय एक तेज रफ्तार इनोवा ने कुचल दिया। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लड़की के पिता ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी इनोवा चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रानी 8 पुत्र दलीप निवासी शहर के वेस्टराम नगर में रहती थी। मृतक बच्ची के पिता दलीप ने बताया कि वह बेटी को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। इस बीच जब वह सूरी पैट्रोल पंप वाली गली में पहुंचा तो एक तेज रफ्तार इनाेवा कार ने बेटी रानी को उसकी आंखों के सामने कुचल दिया।