पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीडीआई सिटी में दिन दहाड़े की चोरी

टीडीआई सिटी में दिन दहाड़े की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीडीआईसिटी की किंग्सबरी में मंगलवार को दिन दहाड़े दो फ्लैट्स में लाखों की चोरी हो गई। चोरी के विरोध में रेजीडेंट सड़क पर उतर आए और टीडीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रेजीडेंट ने टीडीआई में खुद को असुरक्षित होने का आरोप भी लगाया। कुंडली थाना पुलिस ने फ्लैट मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं।

टीडीआई सिटी किंग्सबरी के जे-4 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 202 फ्लैट नंबर जी-4-803 में लाखों की चोरी हाे गई। फ्लैट नंबर 202 के ऑर्नर नितिन शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में जॉब करता है। उसकी प|ी सोनिया स्वर्णप्रथ पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। मंगलवार सुबह वे फ्लैट पर ताला लगाकर नौकरी पर गए हुए थे। दोपहर को जब उसकी प|ी सोनिया घर पर आई तो ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी से करीब आठ तोले सोने के जेवर चोरी थे। चोर दस हजार रुपए भी चोरी कर ले गए। रेजीडेंट मालती, कनिका, सोनिया शर्मा ने कहा कि वे टीडीआई में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। एक- एक दिन में दो फ्लैट्स में चोरी की वारदात हो रही हैं। टीडीआई में प्रर्याप्त सुरक्षाकर्मी नहीं है। मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद टीडीआई उन्हें सुविधाएं नहीं दे रहा है। एसएचओ कुंडली अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिए हैं।

सोनीपत. चोरीके बाद घर में बिखरे सामान को देखते मकार मालिक।