पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता लगते ही हटाए गए पोस्टर बैनर

आचार संहिता लगते ही हटाए गए पोस्टर-बैनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. रोडवेजकी बसों पर लगे पोस्टरों को बस अड्डे पर उतारते हुए कर्मी।

भास्कर न्यूज | सोनीपत

शनिवारको सभी एक समान दिखे। फिर चाहे इनेलो का हो या फिर कांग्रेस, भाजपा या बसपा से लेकर सभापा का भी। कर्मचारियों ने भी कोई भेद नहीं किया। उतारा और डाल दिया रिक्शा और ट्राली में तथा फिर ले जाकर सभी को एक ही स्थान पर ढेर लगा दिया।

यहां बात हो रही है शहर में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही शहर की हर गली, चौराहे, खंभे से लेकर वाहनों पर सजकर अपने नेता का बखान करने वाले सभी पार्टियां के पोस्टर, बैनर, होल्डिंग तथा फ्लैक्स की। जिन्हें प्रदेश में चुनाव अचार संहिता लगने के साथ ही शनिवार को उतारने की कवायद शुरू हो गई। शहर भर से पोस्टर एवं बैनर हटाने के लिए छह टीमें गठित की गई है। जो शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों एवं चौकों से राजनैतिक पोस्टरों काे फाड़ रही है, तो बैनर एवं होल्डिंग आदि को उतारा गया है।

कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर तथा रोडवेज की बसों पर भी प्रदेश सरकार की घोषणा वाले पोस्टरों को फाड़ा। इस अभियान की शुरुआत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर लगे होल्डिंग से हुई। यह अभियान सोमवार तक चलेगा। सरकारी कार्यालयों में प्रदेश सरकार की घोषणा वाले कैलेंडरों को ढक दिया गया है।