संघर्ष समिति ने शहीदी दिवस मनाया
सोनीपत | अखिलभारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा शहीदी दिवस समारोह का आयोजन ककरोई रोड पर किया गया। इसमें जाट आरक्षण के लिए शहीद हुए सुनील श्योराण को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता खुशीराम ने की। इसमें उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई में कई भाइयों ने लाठियां खाईं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीदों का अहम योगदान है। इनकी शहादत के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। जबकि इस नौजवान ने जाटों के हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने जाटों पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की मांगं की है। इस अवसर पर कर्नल मेहर सिंह, डॉ. सतपाल, चंद्रभान, सतपाल, छत्तर सिंह, ओम सिंह, सुखबीर, धर्म सिंह ठेकेदार, राज कुमार, संदीप, रमेश, देवेंद्र दलबीर, चांद छिछड़ाना अशोक मदीना मौजूद रहे।